1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरकेएस भदौरिया होंगे नए वायुसेना प्रमुख, 30 को रिटायर हो रहे हैं बीएस धनोआ

आरकेएस भदौरिया होंगे नए वायुसेना प्रमुख, 30 को रिटायर हो रहे हैं बीएस धनोआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2019 06:22 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 06:22 pm IST

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है, फिलहाल आरकेएस भदौरिया वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर नियुक्त हैं

RKS Bhadauria appointed next Chief of Air Staff- India TV Hindi
RKS Bhadauria appointed next Chief of Air Staff Image Source : PIB

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है, फिलहाल आरकेएस भदौरिया वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर नियुक्त हैं, भदौरिया मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। 

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया जून 1980 में भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट नियुक्त हुए थे, उन्होंने अपने 39 वर्ष के कार्यकाल में वायुसेना में कई पद और जिम्मेदारियों को संभाला है, उन्हें परम वशिष्ट सेवा मेडल, अती विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत