1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनाली के रोहतांग पास में बर्फबारी, भरमौर और पांगी की चोटियां बर्फ से ढकीं

मनाली के रोहतांग पास में बर्फबारी, भरमौर और पांगी की चोटियां बर्फ से ढकीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2019 10:04 am IST,  Updated : Oct 05, 2019 10:04 am IST

मनाली जिले में झमाझम बारिश हुई जिससे सूबे की ऊंची चोटियां अब सफेद नजर आने लगी हैं। रोहतांग पास की तस्वीर रोमांच से भर देगी। बर्फ़बारी की वजह से मनाली-लेह मार्ग पर सफर करना अब खतरनाक हो गया है क्योंकि बर्फ सड़क तक फैल गई है।

मनाली के रोहतांग पास में बर्फबारी, भरमौर और पांगी की चोटियां बर्फ से ढकीं- India TV Hindi
मनाली के रोहतांग पास में बर्फबारी, भरमौर और पांगी की चोटियां बर्फ से ढकीं

नई दिल्ली: अभी अक्टूबर महीने की शुरुआत ही हुई है लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चंबा जिले के भरमौर और पांगी की चोटियां बर्फ से ढक चुकी हैं। केलांग में तापमान माइनस से भी नीचे पहुंच गया है। 

मनाली जिले में झमाझम बारिश हुई जिससे सूबे की ऊंची चोटियां अब सफेद नजर आने लगी हैं। रोहतांग पास की तस्वीर रोमांच से भर देगी। बर्फ़बारी की वजह से मनाली-लेह मार्ग पर सफर करना अब खतरनाक हो गया है क्योंकि बर्फ सड़क तक फैल गई है। कांगड़ा में भी बर्फबारी की खबर है।

जिला मुख्यालय केलंग की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट हो गई है जिसके कारण लाहुल-स्पीति व कुल्लू जिला में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि पिछले 3 दिन से लगातार मौसम खराब चल रहा है और इस वजह से तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक  7 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत