1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण रोहतांग-मनाली मार्ग बाधित, कांगड़ा में सभी शिक्षण संस्थान बंद

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण रोहतांग-मनाली मार्ग बाधित, कांगड़ा में सभी शिक्षण संस्थान बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 05:26 pm IST

भारी बारिश के कारण शनिवार को रोहतांग- मनाली मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले के कोकसार चौकी के नजदीक एक नाले में पानी का स्तर बढ़ जाने के बाद मार्ग बाधित हो गया।

Rohtang-Manali road blocked after heavy rain (File Photo)- India TV Hindi
Rohtang-Manali road blocked after heavy rain (File Photo) Image Source : PTI

शिमला: भारी बारिश के कारण शनिवार को रोहतांग- मनाली मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले के कोकसार चौकी के नजदीक एक नाले में पानी का स्तर बढ़ जाने के बाद मार्ग बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि सड़क बाधित होने के कारण कई वाहन फंस गए हैं लेकिन किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Related Stories

बाढ़ में फंसे छह लोगों को बचाया गया, कांगड़ा में सभी शिक्षण संस्थान बंद

पालमपुर के पास बाढ़ के कारण फंसे छह लोगों को बचा लिया गया जबकि कांगड़ा तथा चम्बा जिलों में भूस्खलन के बाद कई सड़कें अब भी बंद हैं। कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण सभी शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद कर दिए गए। कांगड़ा के उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार की शाम से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर शनिवार सुबह यह निर्देश जारी किए। 

राकेश कुमार ने कहा, ‘‘जिले में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए आज (शनिवार को) स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहने की घोषणा की जाती है।’’ मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ‘ऑरेन्ज अलर्ट’ जारी करते हुए राज्य में भारी बारिश के प्रति चेताया था। साथ ही ‘रेड वॉर्निंग’ जारी करते हुए कांगड़ा सहित कई जिलों में शनिवार और रविवार को अत्यधिक तेज बारिश की पूर्वसूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए जिन छह लोगों को निकाला गया है वे जल्द विंध्यवासिनी मंदिर से होते हुए पालमपुर पहुंचेंगे। 

उन्होंने बताया कि पालमपुर सब डिवीजन के आसपास शुक्रवार देर रात से भारी बारिश होने के कारण नेउगल खद और उसकी सहायक नदियों तथा बाकी नदियों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि इससे छह लोग नेउगल खड में ‘ओम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट’ के पास फंस गए। राज्य पुलिस और होम गार्ड जवानों के एक दल ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत