1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेडिकल कॉलेज के मालिक के घर से 102 करोड़ रुपये के चेक बरामद, MBBS में पास कराने के लिए रिश्वत लेने का आरोप

मेडिकल कॉलेज के मालिक के घर से 102 करोड़ रुपये के चेक बरामद, MBBS में पास कराने के लिए रिश्वत लेने का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 28, 2017 07:06 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 08:34 pm IST

अहमदाबाद: यहां एक मेडिकल कॉलेज के मालिक के घर छापे में 102 करोड़ रुपये के चैक मिले हैं। ये सभी चैक बिना तारीख के हैं जो छात्रों से लिये गये हैं। (देश-विदेश की बड़ी खबरें

cheques- India TV Hindi
cheques

अहमदाबाद: यहां एक मेडिकल कॉलेज के मालिक के घर छापे में 102 करोड़ रुपये के चैक मिले हैं। ये सभी चैक बिना तारीख के हैं जो छात्रों से लिये गये हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एंटी करप्शन ब्यूरो ने सुमनदीप विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के मालिक डॉक्टर मनसुख शाह को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। ये रिश्वत MBBS के एक छात्र के अभिभावकों से ली जा रही थी। इस रिश्वत की एवज में छात्र को अच्छे नबर से पास करना था।

इस गिरफ्तारी के बाद आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने जब और छापेमारी की तो 102 करोड़ रुपये के चैक मिले हैं। इन चैकों पर तारीख नहीं डाली गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत