1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवादियों ने RSS नेता पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल

आतंकवादियों ने RSS नेता पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2019 01:29 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 02:01 pm IST

हमले में RSS नेता चंद्रकांत को जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से दिए गए निजी सुरक्षा कर्मी की मृत्यु हो गई जबकि चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं

RSS leader Chandrakant Sharma injured in an attack by terrorists at Kishtwar - India TV Hindi
RSS leader Chandrakant Sharma injured in an attack by terrorists at Kishtwar 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के नेता चंद्रकांत पर संदिग्ध आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया जिसमें चंद्रकांत को जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से दिए गए निजी सुरक्षा कर्मी की मृत्यु हो गई जबकि चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने एक अस्पताल में पहुंचे आरएसएस नेता चंद्रकांत को मिले एक पीएसओ से उसका हथियार छीन लिया। उन लोगों ने आरएसएस नेता पर गोलियां चलाईं। इस घटना में पीएसओ की मौत हो गई जबकि चंद्रकांत को मामूली चोटें आईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत