1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS किसी समुदाय के खिलाफ काम नहीं कर रहा: मोहन भागवत

RSS किसी समुदाय के खिलाफ काम नहीं कर रहा: मोहन भागवत

 Written By: IANS
 Published : Jan 14, 2017 07:40 pm IST,  Updated : Jan 14, 2017 07:40 pm IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनका संगठन किसी के खिलाफ काम नहीं कर रहा, बल्कि हिंदू समुदाय को एकजुट करने और उसे मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।

Mohan Bhagwat- India TV Hindi
Mohan Bhagwat Image Source : PTI

कोलकाता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनका संगठन किसी के खिलाफ काम नहीं कर रहा, बल्कि हिंदू समुदाय को एकजुट करने और उसे मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। 

( देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें )

भागवत ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सिर्फ हिंदू समुदाय को एकजुट करने और हिंदू समाज को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं।"

उन्होंने मकर संक्रांति पर अपने संदेश में कहा, "क्या हमें कोई रोक सकता है? हमें कोई नहीं रोक सकता। हमें काम करना है। हमें काम करना है और हम अपना काम करते रहेंगे। काम बढ़ाना है, यह उपदेश देने से नहीं होता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत