अमेरिका के पूर्व वायुसेना पायलट जेराल्ड एडी ब्राउन को चीनी सैन्य पायलटों को बिना लाइसेंस ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। F-35 इंस्ट्रक्टर रहे ब्राउन पर आर्म्स एक्सपोर्ट कंट्रोल एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज है।
भारतीय मूल के वकील नील कात्याल ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के वैश्विक टैरिफ के खिलाफ छोटे कारोबारियों की ओर से जोरदार बहस की। अदालत ने टैरिफ को गैरकानूनी ठहरा दिया। पूर्व कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल कात्याल ने इसे संविधान और कानून के शासन की बड़ी जीत बताया।
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 6–3 के बहुमत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आपातकालीन शक्तियों के तहत लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कोर्ट के फैसले को निराशाजनक और शर्मनाक करार दिया।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा IEEEPA के तहत लगाए गए व्यापक टैरिफ को रद्द कर दिया। इससे भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी और व्यापार में स्थिरता आएगी। हालांकि स्टील और एल्युमीनियम पर सेक्शन 232 के टैरिफ जारी रहेंगे।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि आपातकालीन कानून के तहत ऐसे व्यापारिक प्रतिबंध नहीं लगाए जा सकते। अब ट्रंप सेक्शन 301 या नए कानून के जरिए टैरिफ लागू कर सकते हैं।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि एपस्टीन फाइल्स में एंड्रयू का भी नाम सामने आया था जिसपर कई दिनों से विवाद हो रहा था।
अल-कायदा तेजी से पैर पसार रहा है। हाल के वर्षों में इसने अपनी ताकत में इजाफा किया है। अल-कायदा में अब 25 हजार मेंबर हैं जबकि 9/11 आतंकी हमले के समय यह संख्या 5 हजार के करीब थी।
First Flying Cow |18 फरवरी 1930 को उस समय इतिहास रच दिया गया जब एक गाय ने पहली बार किसी हवाई जहाज से उड़ान भरी। एल्म फार्म ओली नाम की इस गाय को डेयरी उद्योग के प्रचार के लिए हवाई जहाज से उड़ान भरवाई गई थी।
इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाला है जो 'ग्लोबल साउथ' के किसी देश में आयोजित होने वाला पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा और ये 'लोग, धरती और प्रगति' के तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।
ओमान में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के तुरंत बाद अमेरिका ने ईरान के तेल क्षेत्र पर नए सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों में 14 जहाजों, 15 कंपनियों और 2 व्यक्तियों को निशाना बनाया गया, जिससे ईरान हैरान रह गया है।
Trump Jinping Conversation: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके बताया कि मैंने अभी-अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से टेलीफोन पर बात की। ताइवान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
Father of All Deals: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील कैसे मुमकिन हुई, डोनाल्ड ट्रंप का 18 फीसदी तक टैरिफ घटाना कितना सही और इस व्यापार समझौते से किन सेक्टर्स को फायदा होगा, ये बातें इस आर्टिकल में जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट सुशांत सरीन से समझें।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच गहरी नफरत शांति समझौते में बड़ी बाधा है। हालांकि ट्रंप का दावा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में प्रगति हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेताया कि सदस्य देशों के बकाया भुगतान न मिलने पर जुलाई तक संगठन का बजट खत्म हो सकता है। अमेरिका पर सबसे ज्यादा बकाया है, जिससे UN के कामकाज और शांति अभियानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
ट्रंप ने पूरी दुनिया को चेतावनी दी है कि अगर उनके दुश्मन देश को तेल बेचा तो वे उस देश से आने वाली चीजों पर भारी टैरिफ लगाएंगे। जानें ने ट्रंप ने किस देश को लेकर नया ऑर्डर जारी किया है।
अमेरिका की इमिग्रेशन अदालत ने चीन के नागरिक गुआन हेंग को शरण दे दी है। उन्होंने शिनजियांग में उइगर मुसलमानों पर अत्याचार के वीडियो जारी किए थे। गुआन ने अमेरिका में अवैध रूप से एंट्री ली थी लेकिन जज ने माना कि चीन लौटने पर उन्हें गंभीर उत्पीड़न का खतरा है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताया है।
संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने कहा है कि वह ईरान को निशाना बनाने वाले किसी भी सैन्य अभियान के लिए अपने हवाई क्षेत्र, जमीन या क्षेत्रीय जल को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा।
ट्रंप की ये बात तो सही है कि संयुक्त राष्ट्र अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार ये सवाल उठाया है लेकिन इस बात की क्या गारंटी है कि बोर्ड ऑफ पीस दुनिया की उन समस्याओं को सुलझाएगा, जो संयुक्त राष्ट्र नहीं सुलझा सका?
बांग्लादेश में आम चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच अमेरिका के नव नियुक्त राजदूत ब्रेंट क्रिस्टेंसन ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की है। जानें दोनों के बीच किन मुद्दों पर बात हुई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़