नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी में RWA ने बैंकों में पुराने 1000 और 500 के नोटों की जमा करने के लिए विशेष कैंप लगाया है। इस कैंप में केवल आधार कार्ड के आधार पर लोगों के पैसे बहुत काम समय में बड़ी आसानी से सीधे उनके बैंक में जमा हो रहे हैं। अपने घर के पास ऐसी सुविधा सचमुच किसी उपहार से कम नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे कैंप पूरी दिल्ली में कैंप आयोजित हो जाएं तो बैंकों से भीड़ गायब हो सकती है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अपने इलाके के लोगों को बैंकों में पैसे जमा करने के लिए लगी लंबी-लंबी लाइनों से बचने के लिए सुल्तानपुरी डिवेलपमेंट RWA ने अनूठी पहल की है। RWA ने लोगों के लिए विशेष कैंप लगाया है जहां लोग अपने-अपने खाते में सीधे अपने पुराने नोट जमा करा सकते हैं। सोमवार को तमाम बैंकों की छुट्टी है लेकिन सुल्तानपुरी में लोग RWA के इस कैंप में आज सोमवार को भी आसानी से अपने पैसे जमा करा रहे हैं। लोगों को बस अपने साथ अपना आधार कार्ड लाना है। पैसे जमा करने के लिए फिंगर प्रिंट मैच होते ही लोगों के खाते में पैसे पहुंच जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- चेन्नई में 8 जगह इनकम टैक्स के छापे, 70 करोड़ के नए नोट बरामद
- ब्लैकमनी पर शिकंजा: दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में इनकम टैक्स के छापे
- एक्सिस बैंक में IT का छापा, 44 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा जमा
इस सुविधा के जरिए पैसे जमा करने पर तुरंत ही लोगों के मोबाइल पर पैसे जमा होने का मैसेज भी आ जा रहा है। शर्त बस इतनी सी है कि खाते के साथ मोबाइल नंबर बैंक में दर्ज कराया गया हो। बैंकों के बहार लगी भीड़ से घबराए लोग इस सुविधा से बेहद खुश हैं। RWA ने बकायदा प्रचार कर लोगों को इस सुविधा की जानकारी दी है। दरअसल ये सुविधाएं ‘ऑक्सीजन वालेट’ के जरिए RBI से अनुबंध कर दी गई हैं। RWA की संस्था URD ऐसे कई कैंप नार्थ और बाहरी दिल्ली में लगा चुकी है। इन कैंपों में कोइ भी अपने आधार कार्ड से एक समय में 10 हजार रुपये तक के पुराने 1,000 और 500 के नोट एक दिन में जमा करा सकता है।