1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर, गुजरात से हैं राज्यसभा उम्मीदवार

औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर, गुजरात से हैं राज्यसभा उम्मीदवार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 09:25 pm IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में सोमवार को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए।

S Jaishankar formally joins BJP- India TV Hindi
S Jaishankar formally joins BJP Image Source : ANI

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में सोमवार को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। अनुभवी राजनयिक और पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सरकार में शामिल किया है। उन्हें गत 30 मई को अन्य लोगों के साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। भाजपा उन्हें गुजरात से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि एस. जयशंकर मंगलवार को गुजरात से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन करेंगे।

बता दें केंद्र सरकार में मंत्री बनने के लिए किसी भी नेता का शपथ लेने के छह महीनों के भीतर ही संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना जरूरी होता है लेकिन, एस जयशंकर चुनाव नहीं लड़े थे इसीलिए या तो पार्टी को उनके लिए किसी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का इंतजाम करना होगा या फिर राज्यसभा का सदस्य बनाना होगा। इसीलिए भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि गुजरात की जिन दो राज्यसभी की सीटों पर चुनाव होना है वह स्मृति ईरानी और अमित शाह के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत