1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रदेश नेतृत्व के फोन पर प्रज्ञा ठाकुर ने खत्म किया धरना, कांग्रेस MLA के खिलाफ FIR की कर रही थीं मांग

प्रदेश नेतृत्व के फोन पर प्रज्ञा ठाकुर ने खत्म किया धरना, कांग्रेस MLA के खिलाफ FIR की कर रही थीं मांग

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Dec 08, 2019 08:48 am IST,  Updated : Dec 08, 2019 09:06 pm IST

साध्वी प्रज्ञा के संसद में दिए गए बयान से नाराज ब्यावरा से कांग्रेस के सांसद गोवर्धन दांगी ने उनका पुतला जलाकर कहा था कि अभी तो पुतला जला रहे हैं साध्वी प्रज्ञा अगर ब्यावरा आएंगी तो उन्हें जिंदा जला देंगे।

Sadhvi Pragya- India TV Hindi
साध्वी प्रज्ञा Image Source : PTI

भोपाल। ब्यावरा से कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को भोपाल के कमलानगर थाने पहुंचीं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। देर शाम 3 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद भी जब FIR नहीं हुई तो साध्वी प्रज्ञा अपने समर्थकों के साथ कमलानगर थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। लेकिन, फिर प्रदेश नेतृत्व के फोन पर प्रज्ञा ठाकुर ने धरना खत्म कर दिया। धरना खत्म करने के बाद उन्होंने कहा कि "FIR यहां से नहीं हो रही तो कोई परेशानी नहीं है। अब ऊपर के लेवल से FIR कराएंगे।"

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा के संसद में दिए गए बयान से नाराज ब्यावरा से कांग्रेस के सांसद गोवर्धन दांगी ने उनका पुतला जलाकर कहा था कि अभी तो पुतला जला रहे हैं साध्वी प्रज्ञा अगर ब्यावरा आएंगी तो उन्हें जिंदा जला देंगे। कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के इस बयान से नाराज साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट के जरिए यह कहा था कि 8 दिसंबर को ब्यावरा पहुंच रही हूं जला देना। हालांकि इसके बाद बैकफुट पर आए गोवर्धन दागी ने पत्र के जरिए उनसे अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी।

उनके इसी बयान को लेकर शाम को साध्वी प्रज्ञा भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष विकास विरानी और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अचानक कमला नगर थाने पहुंची और थाना प्रभारी से कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन रात 10:00 बजे तक जब पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा की शिकायत पर FIR नहीं की तो साध्वी प्रज्ञा थाने के बाहर ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई।

हालांकि अपने बयान के लिए कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी सार्वजनिक माफी मांग चुके हैं माफी में उन्होंने कहा था कि भावुकता में कहीं बात के लिए माफी मांग रहे हैं उनकी पार्टी गांधीवादी है अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ब्यावरा आती है तो उनका फूलों से स्वागत करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत