1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सहारा समूह को एक और झटका, एंबी वैली की होगी नीलामी

सहारा समूह को एक और झटका, एंबी वैली की होगी नीलामी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2017 11:15 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 11:45 am IST

मुंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है।

Subrata Roy- India TV Hindi
Subrata Roy

मुंबई: मुंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है। एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है। ('शिवराज में अब जनता से सीधे आंखें मिलाने की हिम्मत नहीं रही')

इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। मुंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए।

ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी। यह परियोजना 6,761.64 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में बताते हुए कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत