1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवसेना ने भाजपा को दिखाई आंखें, कहा- महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं, जिसके पिता जेल में हों

शिवसेना ने भाजपा को दिखाई आंखें, कहा- महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं, जिसके पिता जेल में हों

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2019 10:44 am IST,  Updated : Oct 29, 2019 10:44 am IST

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर तनातनी जारी है। अब शिवसेना की तरफ से एकबार फिर भाजपा पर हमला किया गया है। 

Sanjay Raut- India TV Hindi
शिवसेना नेता संजय राउत Image Source : TWITTER

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर तनातनी जारी है। अब शिवसेना की तरफ से एकबार फिर भाजपा पर हमला किया गया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे जी ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं लेकिन हम उस विकल्प को स्वीकार करने का पाप नहीं करना चाहते हैं। शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम सत्ता के भूखे नहीं हैं।

जब संजय राउत से सरकार गठन में हो रही देरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिनके पिताजी जेल में हों। यहाँ हम हैं जो 'धर्म और सत्या' की राजनीति करते हैं, शरद जी जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया जो बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत