1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कंगना को संजय राउत का जवाब- शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती, सड़क पर उतर के जवाब देती है

कंगना को संजय राउत का जवाब- शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती, सड़क पर उतर के जवाब देती है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 03:22 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कंगना रनौत खुलकर अपनी आवाज उठा रही हैं। एक दिन पहले कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया था। अब इस पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut and Sanjay Raut - India TV Hindi
Kangana Ranaut and Sanjay Raut Image Source : INDIA TV

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कंगना रनौत खुलकर अपनी आवाज उठा रही हैं। एक दिन पहले कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया था। अब इस पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना नेता ने कंगना रनौत के बयानों पर कहा कि वो झूठ बोल रही है, शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती, शिवसेना सड़क पर उतर के जवाब देती है। कंगना को मुंबई ने बहुत कुछ दिया और वो अब मुंबई की और मुंबई की पुलिस का नाम पूरे विश्व में बदनाम करने का काम कर रही है।

राउत ने अपने बयान में कहा, ''आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।''

राउत ने कहा, ''उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?''

राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ट्विटर पर बयानबाजी करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।"

बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए कहा था राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने देने की धमकी दी है। कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी और कहा कि ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ''शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे मुंबई नहीं आने को कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत