1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरायकेला विधानसभा चुनाव 2019: 7 दिसंबर को होगा मतदान, JJM के कब्जे में रही है ये सीट

सरायकेला विधानसभा चुनाव 2019: 7 दिसंबर को होगा मतदान, JJM के कब्जे में रही है ये सीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 04:51 pm IST

झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें सरायकेला सीट भी शामिल है।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

रांची: झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें सरायकेला सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन बार के चुनावों में यहां पर JMM का ही कब्जा रहा है। हालांकि, 2014 में हुए विधानसभी चुनावों में JMM को BJP से कड़ी टक्कर मिली थी।

इसीलिए इस बार देखना मजेदार होगा कि सरायकेला विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ सरायकेला विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। आपको बता दें कि 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

 
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी  चम्पई सोरेन ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 94746 वोट मिले थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के गणेश महाली को 1115 वोटों से हराया था। इससे पहले 2009 और 2005 में भी JMM के चम्पई सोरेन ने जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत