1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 08:27 pm IST

शाहीन बाग में नवजात शिशु की मौत की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन में नाबालिगों के शामिल होने पर रोक लगाने के लिए स्वत: संज्ञान लिया है।

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court

नई दिल्ली: शाहीन बाग में नवजात शिशु की मौत की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन में नाबालिगों के शामिल होने पर रोक लगाने के लिए स्वत: संज्ञान लिया है। आपको बता दे ं कि शाहीन बाग और जामिया में चल रहे प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से उनके 4 महीने के बच्चे मोहम्मद जहान की मौत हो गई थी। परिवार का कहना था कि मां नाज़िया अपने 4 महीने के बेटे को लेकर रोजाना कभी शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन तो कभी जामिया में हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेती थी। 

29 जनवरी की रात भी नाज़िया अपने 4 महीने के बच्चे को लेकर शाहीन बाग प्रदर्शन में गई थी। रात में जब मां नाज़िया घर पहुंची तो बेटे को सुला दिया लेकिन जब 30 की सुबह काफी देर तक जहान सो कर नही उठा तो परिवार के लोग बच्चे को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत