1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्यप्रदेश के शाजापुर में हादसा, स्कूल वैन पलटने से 4 बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश के शाजापुर में हादसा, स्कूल वैन पलटने से 4 बच्चों की मौत

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 04:13 pm IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक स्कूल वैन के पलट जाने के 4 स्टडेंट्स की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कई स्टूडेंट्स घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Accident- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

भोपाल। मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक बड़ी खबर है। यहां एक स्कूल वैन के पलट जाने के 4 स्टडेंट्स की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कई स्टूडेंट्स घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

होशंगाबाद में बस पलटने से 22 स्कूली बच्चे घायल

होशंगाबाद जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर बांद्राभान रोड पर शुक्रवार सुबह स्कूल बस पलट जाने से उसमें सवार 22 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। इलाके के तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया ने बताया कि हादसा बाबई थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा कला गांव में हुई। उन्होंने कहा कि हादसे में कैम्पियन स्कूल, होशंगाबाद के 22 छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। उनका प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में किया गया। स्कूल संचालक विजय सेठ ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली के ओवरटेक करने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त बस की गति बहुत तेज थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया ने बस का फिटनेस निरस्त कर ड्राइवर निर्मल कुमार का हेवी लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। इस संबंध में बाबई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत