1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब के मदीना में दुर्घटना के बाद बस में लगी आग, 35 विदेशी नागरिकों की मौत, देखिए वीडियो

सऊदी अरब के मदीना में दुर्घटना के बाद बस में लगी आग, 35 विदेशी नागरिकों की मौत, देखिए वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 11:01 am IST,  Updated : Oct 17, 2019 11:06 am IST

साउदी अरब के मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई

Saudi bus Accident- India TV Hindi
Saudi bus Accident Image Source : TWITTER

रियाद। साउदी अरब के मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सऊदी के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

मदीना के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इस पश्चिमी शहर में बुधवार को यह हादसा हुआ। इसमें एक निजी चार्टर्ड बस और एक लोडर की टक्कर हो गई। हादसे के शिकार लोग अरब और एशियाई तीर्थयात्री थे। 

सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है 

घायलों को अल हमना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तेल पर आर्थिक निर्भरता को कम करने के प्रयास में सऊदी अरब धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को सालभर जारी रखना चाहता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब में एक बस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताया। पश्चिमी सऊदी अरब में बुधवार को एक बस और अन्य भारी वाहन की टक्कर में 35 लोग मारे गये और चार अन्य घायल हो गये। मरने वालों में एशियाई और अरब के नागरिक भी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सऊदी अरब में मक्का के पास बस दुर्घटना की खबर से दुखी हूं। हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों की जल्द सलामती की दुआ करता हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश