1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शुक्रवार से शुरू होगी देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन, अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस

शुक्रवार से शुरू होगी देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन, अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2020 08:48 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 08:48 pm IST

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी की दूसरी ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को रेलमंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में शुक्रवार को अहमदाबाद से रवाना किया जाएगा।

Tejas Express- India TV Hindi
Tejas Express

नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी की दूसरी ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को रेलमंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में शुक्रवार को अहमदाबाद से रवाना किया जाएगा।

रेलवे ने कहा कि रेल वाणिज्यिक तौर पर अहमदाबाद से 19 जनवरी 2020 से शुरु होगी। ऐसी पहली ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस पिछले साल से चल रही है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की टिकटें आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। रेलवे के आरक्षण काउंटरों पर या टिकटें उपलब्ध नहीं होंगी।

आईआरसीटीसी के ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल पार्टनर जैसे पेटीएम, इक्सिगो, फोनपे, मेक माइ ट्रिप, गूगल, गोइबिबो, रेलयात्री और अन्य के माध्यम से भी ट्रेन की सीटें बुक की जा सकती हैं। यह ट्रेन 82902/82901 अहमदाबाद-मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर एक सप्ताह में छह दिन चलेगी और बृहस्पतिवार को ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत