1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में 6-7 आतंकियों के घुसने का अलर्ट, जम्मू से इनोवा कार लेकर भागे थे कल संदिग्ध

पंजाब में 6-7 आतंकियों के घुसने का अलर्ट, जम्मू से इनोवा कार लेकर भागे थे कल संदिग्ध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 01:52 pm IST

पंजाब के सीमावर्ती इलाके फिरोजपुर में संदिग्ध आतंकियों के छिपने की आशंका जताई जा रही है

Security agencies issues terrorist attack alert for Punjab- India TV Hindi
Security agencies issues terrorist attack alert for Punjab Image Source : FILE/PTI

नई दिल्ली। जम्मू से इनोवा कार लेकर भागे 4 संदिग्धों के बाद अब आतंकियों के घुसने का अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 6-7 आतंकियों के पंजाब के सीमावर्ती फिरोजपुर इलाके में छिपे होने का अलर्ट है, गुरुवार को जारी हुई इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध आतंकी दिल्ली में घुसने की योजना बना सकते हैं।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को कुछ लोग जम्मू से पठानकोट की तरफ एक इनोवा कार में सवार होकर निकले थे, जैसे ही वाहन पंजाब के माधोपुर के पास पहुंचा तो कुछ हथियाबंद लोगों ने उसे छीन लिया और वे मौके से फरार हो गए।

2016 में पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन के पास इसी तरह से कार लूट के बाद एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सतर्क लग रही है और 4 संदिग्ध आतंकियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत