1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आईएस की धमकी के बाद आरबीआई गवर्नर की सुरक्षा चौकसी बढ़ाई गई

आईएस की धमकी के बाद आरबीआई गवर्नर की सुरक्षा चौकसी बढ़ाई गई

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2015 04:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2015 04:47 pm IST

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि धमकी इस्लामिक स्टेट (आईएस) की

- India TV Hindi

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि धमकी इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से भेजी गई है।

 
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि धमकी करीब तीन सप्ताह पहले राजन के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसके बाद आरबीआई ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को इसकी सूचना दी थी।
 
राजन अभी देश से बाहर हैं। लेकन पुलिस ने इस दौरान आरबीआई मुख्यालय पर पहरा मजबूत कर दिया है।
 
साइबर प्रकोष्ठ ई-मेल की विश्वसनीयता सहित यह जांच करने में जुटी हुई है कि यह कहां से भेजा गया है।
 
मेल भेजने वाले ने कहा है कि उसे राजन को मार डालने की सुपारी मिली है, लेकिन इस विषय पर वह मोल-भाव कर सकता है। इस बात से पुलिस हैरत में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

RBI