1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में प्रॉपर्टी विवाद में IT कर्मचारी ने दी जान, सुसाइड नोट में बहन पर लगाया आरोप

कानपुर में प्रॉपर्टी विवाद में IT कर्मचारी ने दी जान, सुसाइड नोट में बहन पर लगाया आरोप

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 21, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 03:46 pm IST

कानपुर में आईटी कंपनी में काम करने वाले युवक ने अपनी जान दे दी। इसका कारण परिवारिक विवाद माना जा रहा है। युवक अपने घर से काम कर रहा था। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

File photo of Ravi Dixit of Kanpur- India TV Hindi
कानपुर के रवि दीक्षित की फाइल फोटो Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि दीक्षित के रूप में हुई है, जो आईटी सेक्टर में काम करता था और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने अपनी बहन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

घर के बाहर बने कमरे में मिला शव

परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह रवि घर के बाहर बने कमरे में गए थे। कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से मिले कथित सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया है। नोट में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रॉपर्टी और ज्वेलरी के बंटवारे को लेकर विवाद

मृतक की पत्नी ज्योति दीक्षित के मुताबिक रवि की बड़ी बहन छवि मिश्रा पिछले काफी समय से संपत्ति, ज्वेलरी और खेती-बाड़ी में बंटवारे की मांग कर रही थीं। पत्नी का आरोप है कि इसी पारिवारिक विवाद को लेकर रवि पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और करीब एक साल से वह मानसिक तनाव में थे। हालांकि, पुलिस फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट में लिखी बातों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

10 साल पहले हुई थी शादी, सात साल का बेटा

रवि की शादी करीब 10 साल पहले ज्योति से हुई थी। दंपती का सात साल का एक बेटा है। रवि आईटी सेक्टर में नौकरी करते थे और वर्तमान में घर से काम कर रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। चकेरी पुलिस अब संपत्ति विवाद की पृष्ठभूमि, परिवार के सदस्यों के बयान और कथित सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रवि और उनकी बहन के बीच विवाद किस स्तर तक पहुंच चुका था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

यह भी पढ़ें 

NEET में कम अंक वालों को MBBS में एंट्री दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, भदोही पुलिस ने 6 आरोपियों को भेजा जेल

कॉलेज गई थी इकलौती बेटी, 3 दिन बाद बॉयफ्रेंड के बाथरूम में मिली लाश; वाराणसी में MSC छात्रा श्रेया मर्डर केस की खौफनाक कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।