1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कॉलेज गई थी इकलौती बेटी, 3 दिन बाद बॉयफ्रेंड के बाथरूम में मिली लाश; वाराणसी में MSC छात्रा श्रेया मर्डर केस की खौफनाक कहानी

कॉलेज गई थी इकलौती बेटी, 3 दिन बाद बॉयफ्रेंड के बाथरूम में मिली लाश; वाराणसी में MSC छात्रा श्रेया मर्डर केस की खौफनाक कहानी

 Reported By: Vishal Singh Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 21, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 01:25 pm IST

वाराणसी में 3 दिन से लापता MSC छात्रा की लाश प्रेमी के बाथरूम से बरामद हुई है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। छात्रा का प्रेमी विवेक चौबे भी घटना के बाद से गायब है।

मृतका श्रेया और आरोपी...- India TV Hindi
मृतका श्रेया और आरोपी विवेक चौबे। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के वाराणसी में अपहरण के बाद MSC छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव प्रेमी के किराए के मकान के अंदर बाथरूम से मिला है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा का प्रेमी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

घटना रोहनिया थाना इलाके की है। छात्रा 3 दिन पहले घर से कॉलेज के लिए निकली थी जिसके बाद वो लापता हो गई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद इलाके के एक बंद मकान से बदबू आने के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्होंने जैसे ही गेट खोला, तेज बदबू आने लगी। अंदर बाथरूम में देखा तो छात्रा की सड़ी-गली लाश मिली। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी विवेक चौबे भी घटना के बाद से गायब है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

3 दिन बाद बाथरूम में मिली सड़ी लाश

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उनकी बेटी कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाशने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन बच्छांव में मालवीय इंटर कॉलेज के पास मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के बाथरूम से छात्रा का शव बरामद हुआ।

ऐसे हुई थी श्रेया की विवेक से दोस्ती

छात्रा की पहचान श्रेया उपाध्याय के रूप में हुई है। वह जगतपुर पीजी कॉलेज में MSC फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक, चोलापुर के नियार गांव के रहने वाले श्रेया के प्रेमी विवेक चौबे का ननिहाल जमुनी गांव में है। विवेक अक्सर वहां आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात श्रेया उपाध्याय से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर लव अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। विवेक बच्छांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

7 बीघा जमीन का लालच

राजातालाब के मरुई-जमुनी गांव के रहने वाले श्रेया के पिता सुनील अपने घर से करीब 4 किमी दूर चंदापुर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। श्रेया उनकी इकलौती बेटी थी, जिसके नाम आगे चलकर सात बीघा जमीन आने वाली थी। परिजनों का आरोप है कि विवेक चौबे की नजर इसी प्रॉपर्टी पर थी। वह जानता था कि श्रेया से शादी होने के बाद सारी जमीन उसकी हो जाएगी। इसीलिए वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

शादी तय होने से नाराज था विवेक

हाल ही में श्रेया का रिश्ता कहीं और तय हो गया था, जिसके बाद से आरोपी विवेक चौबे बेहद नाराज था। परिजनों के मुताबिक 18 अगस्त को कॉलेज जाते समय विवेक ने रास्ते से श्रेया को किडनैप कर लिया और अपने कमरे पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं, लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड में रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी मानस बाजपेयी पहले से ही घात लगाकर बैठा था और जैसे ही उसे मौका मिला उसने पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-

10th के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को चाकू से गोद डाला, iPhone और आखिरी कॉल 'बाबू' ने खोला राज

साड़ी पहनकर आया, पानी पिलाकर हिप्नोटाइज किया; मुंबई में एयरहोस्टेस के साथ किन्नर के भेष में घुसे शख्स ने किया रेप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।