उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद जिले में राहुल गांधी का काफिला पहुँचते ही उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई। दरअसल जैसे ही उनका काफिला फैज़ाबाद पहुंचा और कांग्रेसी नेताओं और समर्थकों की भीड़ उनका स्वागत कर ही रही थी उसी समय यह चूक हुई। रिवाल्वर लिए एक नवयुवक उनके करीबी तक जा पहुंचा। उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी के सुरक्षा कर्मियों ने आनन् फानन में उसे पकड़ लिया और लम्बी पूंछतांछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
एस पी सिटी संकल्प शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अधिकारियों ने उस पुलिस को सौंपा है मानबहादुर सिंह नाम का पकड़ा गया युवक कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है उसके बारे में और जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने एसपीजी का हवाला देते हुए कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
गौरतलब है इसके पहले भी राहुल गांधी जब फैज़ाबाद आये थे तो जिस होटल में रुके थे, एक व्यक्ति पिस्टल लेकर उनके कमरे के पास तक पहुँच गया था जिसे एसपीजी ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।