1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिजबुल का बड़ा आतंकवादी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

हिजबुल का बड़ा आतंकवादी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2019 12:20 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 12:21 pm IST

सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी की गिरफ्तार किया गया है, वह लगभग अक्तूबर 2014 से सक्रिय था

Security forces apprehended a HM terrorist Sarfaraz Ahmed in Bandipora- India TV Hindi
Security forces apprehended a HM terrorist Sarfaraz Ahmed in Bandipora

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, सुरक्षबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के बड़े आतंकवादी सरफराज अहमद को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी के पास से एक पिस्टल, सैटेलाइट फोन और लड़ाई में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें बरामद की गई हैं। पकड़ा गया आतंकवादी बांदीपुरा का रहने वाला है और उसे ए कैटेगिरी का आतंकवादी बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी की गिरफ्तार किया गया है, वह लगभग अक्तूबर 2014 से सक्रिय था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत