1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS की धमकी के बाद गोवा ईडीएम फेस्टिवल की सुरक्षा बढ़ाई

ISIS की धमकी के बाद गोवा ईडीएम फेस्टिवल की सुरक्षा बढ़ाई

 Written By: IANS
 Published : Dec 17, 2015 02:14 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 02:14 pm IST

गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट जैसे कुख्यात आतंकवादी संगठन की धमकी की वजह से गोवा में सालाना आयोजित होने वाले दो इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल सनबर्न एवं द सुपरसोनिक की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Goa Security- India TV Hindi
Goa Security

पणजी: गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट जैसे कुख्यात आतंकवादी संगठन की धमकी की वजह से गोवा में सालाना आयोजित होने वाले दो इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल सनबर्न एवं द सुपरसोनिक की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पारुलेकर ने बुधवार को राज्य सचिवालय में आयोजित एक मीडिया कार्यक्रम के मौके पर आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक आयोजक अतिरिक्त सुरक्षा का प्रबंध करने का अनुरोध स्वीकार नहीं कर लेते तब तक दोनों कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं है।

पर्यटन मंत्री ने कहा, "हम आईएस की धमकी को देखते हुए एकदम पुख्ता सुरक्षा चाहते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति देने वाली प्रधान सचिव के नेतृत्व वाली एकल विंडो अनुमति समिति ने आयोजकों से आयोजन स्थल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहने का फैसला लिया है।"

राज्य में आयोजित होने वाले पर्यटन संबंधी बड़े कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति देने वाली समिति के अध्यक्ष गोवा के प्रधान सचिव आर.के. श्रीवास्तव हैं। गोवा हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सनबर्न और सुपरसोनिक ईडीएम फेस्टिवल नामक दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस दौरान राज्य में पर्यटकों की संख्या अपने चरम पर होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत