1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2016 04:33 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 10:12 pm IST

कोलकाता: एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यहां के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ईमेल में 24 घंटों के अंदर हवाई अड्डे को उड़ा देने की

kolkata airport- India TV Hindi
kolkata airport

कोलकाता: एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यहां के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ईमेल में 24 घंटों के अंदर हवाई अड्डे को उड़ा देने की धमकी दी गई थी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह मेल हवाई अड्डे के प्रबंधक के ईमेल आईडी पर आज सुबह आया था और इसे जर्मनी से भेजे जाने का दावा किया गया था। हालांकि हवाई अड्डे की साइबर क्राइम टीम मेल के कंटेंट की सच्चाई की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई अड्डे और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामानों और कारों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है और हवाई अड्डे के विभिन्न भागों की भी जांच की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत