1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISI जासूसी कांड में सेना का हवलदार पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

ISI जासूसी कांड में सेना का हवलदार पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

 Written By: PTI
 Published : Dec 06, 2015 08:39 pm IST,  Updated : Dec 06, 2015 08:39 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर आईएसआई से जुड़े जासूसी रैकेट के सिलसिले में आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से भारतीय थलसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही

arrest- India TV Hindi
arrest

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर आईएसआई से जुड़े जासूसी रैकेट के सिलसिले में आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से भारतीय थलसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

आरोपी की पहचान फरीद खान के तौर पर हुई है। फरीद थलसेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। उसने कथित तौर पर गोपनीय सूचनाएं संदिग्ध खुफिया तत्वों से साझा की।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने कहा, ‘अपराध शाखा की एक आठ सदस्यीय टीम ने सिलिगुड़ी जाकर उसे आज गिरफ्तार किया।’

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संदिग्ध कार्यकर्ता कफैतुल्ला खान की अगुवाई वाले जासूसी रैकेट के सिलसिले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है।

कफैतुल्ला को 26 नवंबर को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इस रैकेट में गिरफ्तार होने वाला वह पहला शख्स था। उसे एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भोपाल जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर और जासूसों की भर्ती के मकसद से भी भोपाल जा रहा था।

इसके बाद बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद, थलसेना के पूर्व हवलदार मुनव्वर अहमद मीर और सरकारी स्कूल के शिक्षक सबर को गिरफ्तार किया गया। सबर को जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत