1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहीन बाग चाहता है वैलेंटाइंस-डे पर प्रधानमंत्री मोदी को तोहफा देना

शाहीन बाग चाहता है वैलेंटाइंस-डे पर प्रधानमंत्री मोदी को तोहफा देना

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 11:13 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगभग दो महीने से प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइंस-डे के मौके पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्यार का पैगाम देना चाहती हैं।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगभग दो महीने से प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइंस-डे के मौके पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्यार का पैगाम देना चाहती हैं। शाहीन बाग में पिछले करीब 2 महीने से महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से कालिंदीकुंज मार्ग बंद है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है, "सरकार का कोई नुमाइंदा आए, हमसे बात करे और हमको आश्वस्त करे कि हम कानून वापस ले रहे हैं।"

वैलेंटाइंस-डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाहीन बाग में प्यार का पैगाम देने के लिए गुरुवार को 'मोदी हैशटैग तुम कब आओगे' सेलिब्रेशन हुआ और प्रधानमंत्री मोदी के लिए शाहीन बाग के लोग एक टेडी बियर लेकर आए और ये संदेश देने की कोशिश की कि "प्रधानमंत्रीमोदी, आप आइए और हमसे बात करिए, नफरत मत करिए।" साथ ही कहा कि "शाहीन बाग आइए, प्यार के त्योहार का जश्न मनाइए, प्यार बांटिए और अपना तोहफा लेकर जाइए।"

शाहीन बाग में हुए इस कार्यक्रम में कई प्रदर्शनकारी खफा भी नजर आए। कुछ महिलाओं का कहना है कि जामिया में दो दिन पहले छात्रों के साथ मारपीट की गई और दो दिन बाद इस तरह का कार्यक्रम शाहीन बाग में करना एक गलत संदेश देना है।

उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को शाहीन बाग में सड़क पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर फैसला आना है और जिन्होंने भी यह कार्यक्रम तय किया, उन्होंने ज्यादा लोगों से नहीं पूछा। कई लोग बीच में से उठकर चले गए। ये उन्हें अच्छा नहीं लगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत