1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा: जाफराबाद में गोली चलाने वाला शाहरुख गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

दिल्ली हिंसा: जाफराबाद में गोली चलाने वाला शाहरुख गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2020 05:32 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 07:03 pm IST

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके के पास गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहरुख है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जाफराबाद में गोली चलाने वाला शाहरुख गिरफ्तार- India TV Hindi
जाफराबाद में गोली चलाने वाला शाहरुख गिरफ्तार Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके के पास गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहरुख है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते रविवार से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाके सीएए समर्थकों और सीएए विरोधियों के बीच हिंसा के कारण जल रहे हैं। इसी दौरान सोमवार को शाहरुख ने गोलियां चलाईं।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दो गुटों के बीच बढ़े तनाव ने दंगे कै रूप ले लिया है और कई क्षेत्रों में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। दंगाई पुलिस से तो भिड़ ही रहे हैं, साथ में अब मीडिया को भी टारगेट कर रहे हैं। दंगाई बंदूकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी गोली से एक निजी समाचार चैनल के पत्रकार को भी गोली लग गई है।

आकाश नाम के पत्रकार को उस समय गोली लगी है जब वह दंगा प्रभावित क्षेत्र में करवेज के लिए पहुंचा था, गोली लगने से वह घायल हो गया है और उसे निकट के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन से उत्तर पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 9 लोगों की जान ले ली है। दंगों की वजह से मौजपुर, चांदबाग, गोकुलपुरी, भजनपुरा, कर्दमपुरी और जाफराबाद को सबसे प्रभावित बताया जा रहा है।

इन जगहों में कई क्षेत्रों में आगजनी, पथराव, हिंसा, और कुछेक जगहों से गोलीबारी की खबरें मिली हैं। इस बीच दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर दिल्ली में हिंसा से निपटने और शांति बहाल करने की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने शांति बहाली के लिए तनाव वाली कई जगहों में पूरे एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। कई जगहों पर अतीरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत