Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा: मौजपुर इलाके में फिर शुरू हुआ पथराव, सुबह-सुबह लगाई पांच बाइकों में आग

दिल्ली हिंसा: मौजपुर इलाके में फिर शुरू हुआ पथराव, सुबह-सुबह लगाई पांच बाइकों में आग

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 25, 2020 08:42 am IST, Updated : Feb 25, 2020 11:46 am IST

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में आज सुबह से फिर आगज़नी शुरू हो गई है। मौजपुर में हंगामा हो रहा है और पांच बाइकों को आग लगा दी गई है। कल दोपहर से इस इलाके में हिंसा और आगज़नी चल रही है।

National Delhi Violence Stone Pelting in Delhis Maujpur and brahmpuri दिल्ली हिंसा: मौजपुर इलाके में- India TV Hindi
Image Source : दिल्ली हिंसा: मौजपुर इलाके में फिर शुरू हुआ पथराव, सुबह-सुबह लगाई पांच बाइकों में आग

नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में आज सुबह से फिर आगज़नी शुरू हो गई है। मौजपुर में हंगामा हो रहा है और पांच बाइकों को आग लगा दी गई है। कल दोपहर से इस इलाके में हिंसा और आगज़नी चल रही है। रात को हालात थोड़ा काबू में थे लेकिन आज सुबह से फिर आगज़नी शुरू हो गई है और फिलहाल खबर ये है कि पांच बाइकों में आग लगा दी गई है। इधर, ब्रह्मपुरी इलाके में भी पत्थरबाजी हुई है। हिंसा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन आज भी बंद रहेंगे। जाफराबाद, मौजपुर, गोकुलपुरी, जौहरी इन्कलेव और शिव विहार स्टेशन आज बंद रहेंगे।

Related Stories

वहीं पुलिस का कहना है कि स्थिति बहुत तनावपूर्ण बना हुआ है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से हिंसा से संबंधित फोन कॉल लगातार मिल रही हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के फायर डायरेक्टर का भी कहना है कि सुबह 3 बजे से आगजनी के 45 कॉल आ चुके हैं। तीन फायरमैन भी घायल हो गए हैं और दमकल की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हुए हिंसा में अबतक 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 के करीब लोग घायल हैं। हिंसा के बाद पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। फिलहाल इन इलाकों में हालात काबू में हैं। प्रभावित इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियां तैनात की गई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात हैं। साथ ही दिल्ली के दस जगहों पर धारा 144 लगाई गई है।

यमुनाविहार, मौजपुर में देर रात आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। रात भर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी नार्थ ईस्ट दिल्ली में गश्त करते नजर आए। हिंसा के दौरान हुए पत्थरबाजी में गोकुलपुरी के एसीपी अनुज कुमार भी घायल हो गए हैं। गोकुलपुरी इलाके में देर रात तक हिंसा हुई। उपद्रवियों ने टायर मार्केट में आग लगा दी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग रात साढ़े आठ बजे भयावह आग लगने के बारे में सूचना मिली। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां भेजी गई थीं। अधिकारी ने कहा कि कई दुकानों में आग लग गई थी और रात 11:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement