1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते पिंक लाइन मेट्रो पर 5 स्टेशन बंद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते पिंक लाइन मेट्रो पर 5 स्टेशन बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 07:01 pm IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरकिता कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पिंक लाइन मेट्रो पर पांच स्टेशन बंद कर दिये गए हैं।

Northeast Delhi violence: 5 metro stations on Pink Line closed- India TV Hindi
Northeast Delhi violence: 5 metro stations on Pink Line closed

नयी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरकिता कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पिंक लाइन मेट्रो पर पांच स्टेशन बंद कर दिये गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ''जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं। ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही जाएंगी।'' 

Related Stories

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांदबाग में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर झड़प में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और एक दूसरे पर पथराव भी किया। इससे पहले डीएमआरसी ने प्रदर्शनों के चलते जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत