1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के मौजपुर में CAA और NRC के खिलाफ हिंसा, कई घरों में अगजनी, फायरिंग की भी खबर

दिल्ली के मौजपुर में CAA और NRC के खिलाफ हिंसा, कई घरों में अगजनी, फायरिंग की भी खबर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 03:16 pm IST

दिल्ली के मौजपुर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हिंसा और भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने मौजपुर में जबदस्त आगजनी की है।

Violence against CAA, NRC in Delhi's Maujpur- India TV Hindi
Violence against CAA, NRC in Delhi's Maujpur

नई दिल्ली: दिल्ली के मौजपुर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हिंसा और भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने मौजपुर में जबदस्त आगजनी की है। कई घरों में आग लगा दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने समूहों को शांत कराने के भी प्रयास किए। दिल्ली मेट्रो ने इलाके में असहज शांति छायी रहने के बीच जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। 

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद तथा मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।’’ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पिछले 24 घंटों से बंद हैं। अधिकारियों के अनुसार इलाके में लगी आग को बुझाते समय दमकल की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क अवरुद्ध कर दी थी जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी। 

दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी ऐसे ही धरने शुरू हो गए हैं। मौजपुर में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक सभा बुलाई थी जिसमें मांग की गयी थी कि पुलिस तीन दिन के भीतर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाए, इसके तुरंत बाद दो समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत