1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Somwar Ke Upay: सोमवार के इन छोटे उपायों से दूर होंगे सारे दोष और संकट, जीवन की हर परेशानी भी होगी दूर

Somwar Ke Upay: सोमवार के इन छोटे उपायों से दूर होंगे सारे दोष और संकट, जीवन की हर परेशानी भी होगी दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 17, 2026 07:06 pm IST,  Updated : May 17, 2026 07:06 pm IST

Somwar Ke Upay: अगर आपके जीवन में परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो सोमवार के दिन इन आसान उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से समस्त समस्याओं का समाधान निकल जाता है।

सोमवार के उपाय- India TV Hindi
सोमवार के उपाय Image Source : MAGNIFIC

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाती हैं।  धार्मिक मान्यता है कि शिव जी बेहद भोले हैं और अपने भक्तों की छोटी सी पूजा से भी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आपके जीवन में लगातार परेशानियां चल रही हैं तो सोमवार के दिन इन अचूक उपाय को जरूर आजमाएं। सोमवार के दिन इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी भी समाप्त हो जाती हैं और नौकरी-बिजनेस में रुकावटें भी दूर हो जाती हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार के उपाय के बारे में।

सोमवार के दिन करें ये आसान उपाय

  • अगर आपको बार-बार भूलने की आदत हो गई है और आप कहीं भी कोई चीज रखकर भूल जाते हैं, तो सोमवार के दिन आपको शाम के समय चंद्रदेव को प्रणाम करना चाहिए और चांदी का चंद्रमा धारण करना चाहिए।

  • अगर आप एक सुंदर, स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको जामुन का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। अगर आपके लिए सोमवार के दिन पेड़ लगाना संभव न हो, तो सोमवार के दिन आपको पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए और जितनी जल्दी आपको समय मिले, पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

  • अगर कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए।

  • अगर आपके जीवनसाथी के मन में किसी न किसी बात को लेकर एक अजीब सी स्थिति बनी रहती है, वो हर चीज को शक की नजरों से देखते हैं, तो सोमवार के दिन आपको उनके हाथों से मोती का दान कराना चाहिए।

  • अगर आपके ऊपर काम का भार बहुत ज्यादा रहता है, जिससे आपको मानसिक रूप से तनाव भी बना रहता है, तो सोमवार के दिन आपको 2 मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करना चाहिए।

  • अगर आपके घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है और आप उसकी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को अपने हाथ के बराबर लंबा सफेद सूत का धागा भेंट करना चाहिए।

  • अगर आप अपने कार्यों की सफलता को लेकर बहुत ज्यादा घबराते हैं या जब तक आपका काम न बन जाये, तब तक आपको एक टेंशन-सी बनी रहती है, तो सोमवार के दिन आपको अपनी माता से आशीर्वाद के रूप में एक मुट्ठी चावल प्राप्त करने चाहिए और उन्हें एक पोटली में बांधकर अपने पास संभालकर रखना चाहिए।

  • अगर आप अपने कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लेना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको चंद्रमा की रोशनी में चंद्रमा के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।

  • अगर आपके घर में बहस का माहौल बना रहता है, तो उसे दूर करने के लिए सोमवार के दिन आपको एक सफेद रंग का कपड़ा लेकर मंदिर में दान करना चाहिए।

  • अगर आप ऑफिस में सबके बीच अपनी मेहनत का लोहा मनवाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको बैल गाड़ी को या बैल गाड़ी के चित्र को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही संभव हो तो सोमवार के दिन अपने घर में बैल गाड़ी का चित्र भी लगाएं।

  • अगर बिजनेस के क्षेत्र में आप अपनी पद-प्रतिष्ठा बनाये रखना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शाम के समय आपको चंद्रदेव को अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देते समय चंद्रमा के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- 'सौं सोमाय नमः।'

  • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको मंदिर में दूध का दान करना चाहिए और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Gajkesari Yog: 18 मई की रात बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, गजकेसरी योग दिलाएगा धन लाभ और तरक्की

Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इन 2 मूलांक के लड़के, कम उम्र में ही बन जाते हैं बॉस!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।