कई लोग नहाते समय, पानी में नमक डालकर नहाते हैं। नमक वाला पानी शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार है। खासतौर, पर दिनभर की भागदौड़ के बाद नमक वाले पानी से नहाने पर शरीर को काफी राहत महसूस होती है। हालांकि, इसके लिए सही तरह के नमक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। चलिए, जानते हैं नमक वाला पानी से नहाने से कौन से फायदे मिलते हैं और किस नमक का इस्तेमाल करना चाहिए?
नहाने के पानी में नमक डालने के फायदे
-
शरीर की थकान होती है कम: नहाने के पानी में नमक मिलाने से शरीर की थकान कम होती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द को शांत करता है।
-
तनाव कम करने में मिलती है मदद: नहाने के पानी में नमक मिलाने से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है। यह मांसपेशियों के दर्द को कम करके और नसों को आराम पहुंचाकर शरीर को तनाव-मुक्त करता है, जिससे आप बेहतर और गहरी नींद ले पाते हैं।
-
त्वचा की गंदगी होती साफ: नहाने के पानी में नमक मिलाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। यह मृत कोशिकाओं को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालता है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण, रैशेस और खुजली से बचाने में मदद करते हैं।
कौन से नमक का करना चाहिए इस्तेमाल?
नहाने के पानी में एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt), सेंधा नमक या समुद्री नमक का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। एप्सम सॉल्ट में मौजूद मैग्नीशियम शरीर को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है, जबकि सेंधा नमक त्वचा को साफ रखने में सहायक माना जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच नमक मिलाएं और उसी पानी से नहाएं। हफ्ते में 1-2 बार ऐसा किया जा सकता है। हालांकि, अगर त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी, कट या संक्रमण हो तो डॉक्टर की सलाह के बिना नमक वाले पानी का इस्तेमाल न करें।