1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 18 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा लाभदायक, बिजनेस में मिलेगा फायदा

Kumbh Rashifal 18 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा लाभदायक, बिजनेस में मिलेगा फायदा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 17, 2026 09:28 pm IST,  Updated : May 17, 2026 09:28 pm IST

Kumbh Rashifal 18 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन फायदेमंद रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए कुंभ राशि का दैनिक राशिफल।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 18 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, दोपहर के बाद भागदौड़ थोड़ी बढ़ सकती है। कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कुंभ राशि का दैनिक राशिफल। साथ ही जानेंगे कि सोमवार के दिन कुंभ राशि वालों का लकी रंग और अंक क्या रहेगा।

कुंभ राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक फायदा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया सौदा या डील पेंडिंग थी, तो कल वह फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वेब डिजाइनर्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है, रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगे। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शाम का समय परिवार या जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Mithun Rashifal 18 May 2026: सोमवार के दिन मिथुन राशि पर बरसेगी शिव कृपा, कई समस्याएं होंगी दूर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Gajkesari Yog: 18 मई की रात बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, गजकेसरी योग दिलाएगा धन लाभ और तरक्की

अलमारी के ऊपर रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, बढ़ाती हैं बड़ी मुसीबत और खाली करती है बैंक अकाउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।