1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल: कल सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट सौंपी

केरल: कल सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट सौंपी

 Reported By: T Raghavan,,  Vijai Laxmi, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 17, 2026 07:12 pm IST,  Updated : May 17, 2026 07:33 pm IST

वीडी सतीशन ने मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी है। वह सुबह 10 मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही 11अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Satheesan- India TV Hindi
राज्यपाल के साथ वीडी सतीशन Image Source : X/VDSATHEESAN

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ 11 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वीडी सतीशन ने रविवार शाम केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया और मंत्रियों की लिस्ट भी राज्यपाल को सौंपी। सतीशन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है और इस दौरान गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है।

सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। केरल की सत्ता पर 10 साल बाद काबिज होने जा रहे कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नामित करने का फैसला किया गया, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

वीडी सतीशन का मंत्रिमंडल

  1. रमेश चेन्निथला
  2. पीसी विष्णुनाथ
  3. एम लिजू
  4. बिंदु कृष्णा
  5. ओजे जनीश
  6. सनी जोसेफ
  7. रोजी एम जॉन
  8. एपी अनिल कुमार
  9. केए तुलसी
  10. के मुरलीधरन
  11. टी सिद्दीकी

कई योग्य नेता मंत्रिमंडल से बाहर

सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया। उन्होंने कहा, ''सूची में शामिल और सूची से बाहर भी कई योग्य नेता हैं। लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टी को ऐसे निर्णय लेते समय सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और कई अन्य कारकों पर विचार करना होता है।'' उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों के आवंटन पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है, केवल कुछ मामूली मामले लंबित है। अंतिम सूची औपचारिक रूप से राज्यपाल को प्रस्तुत की जाएगी और अनुमोदन के बाद आधिकारिक राजपत्र के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी। 

सरकार बनने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सतीशन मंत्रिमंडल का बंटवारा करेंगे और इसका विस्तार भी इसी दौरान हो सकता है। विस्तार के दौरान कई अन्य विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। केरल में कुल विधायकों की संख्या 140 है। ऐसे में अधिकतम 21 मंत्री हो सकते हैं। सतीशन समेत कुल 12 विधायकों को मंत्री बनाने का फैसला हो चुका है। ऐसे में 9 और विधायकों को भविष्य में मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, CM विजय से जलन नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन संग मुलाकात पर दिया बड़ा बयान

लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, देश के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत