1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शैलजा मर्डर केस में अहम कामयाबी, पुलिस को मिले मेजर के चाकू और जले कपड़े

शैलजा मर्डर केस में अहम कामयाबी, पुलिस को मिले मेजर के चाकू और जले कपड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2018 09:49 am IST,  Updated : Jun 29, 2018 09:50 am IST

सूत्रों की मानें तो मेजर हांडा ने बड़े साइज के किचन नाइफ से शैलजा का गला काटा था। चाकू कैंट मार्केट से ही खरीदा था। मेजर के जले कपड़े भी बरामद हुए हैं। जले कपड़े वाली जगह के पास चाकू मिला है जो 60 मीटर दूर ज़मीन में दबा मिला।

शैलजा मर्डर में अहम कामयाबी, पुलिस को मिले मेजर के चाकू और जले कपड़े- India TV Hindi
शैलजा मर्डर में अहम कामयाबी, पुलिस को मिले मेजर के चाकू और जले कपड़े

नई दिल्ली: शैलजा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को एक और अहम कामयाबी मिली है। रिमांड के चौथे और अंतिम दिन पुलिस ने वो चाकू बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल शैलजा के कत्ल में हुआ था। ये कपड़े और हथियार दौराला टोल से करीब 5 किलोमीटर आगे एक बागीचे में हांडा ने फेक दिए थे। जांच में ये बात भी सामने आ रही है कि मेजर निखिल हांडा ने शैलजा की हत्या की साज़िश कई दिनों पहले ही बना ली थी।

सूत्रों की मानें तो मेजर हांडा ने बड़े साइज के किचन नाइफ से शैलजा का गला काटा था। चाकू कैंट मार्केट से ही खरीदा था। मेजर के जले कपड़े भी बरामद हुए हैं। जले कपड़े वाली जगह के पास चाकू मिला है जो 60 मीटर दूर ज़मीन में दबा मिला। मेरठ से हरिद्वार के रास्ते में मेजर सिर्फ कपड़े जलाने और चाकू फेंकने के लिए ही गया था। उसी वक़्त टोल प्लाज़ा के सीसीटीवी में उसकी गाड़ी जाती हुई दिखाई भी दी थी। इसी क्लू से उसकी गिरफ्तारी हुई थी। साथ ही, उसका मोबाइल डिटेल भी इसमें कारगर साबित हुआ था।

पुलिस को जांच में पता लगा है कि मेजर निखिल हांडा ने कत्ल करने की साजिश काफी पहले ही रच ली थी। उसने गूगल पर जाकर ये पढ़ा था कि कत्ल के बाद सबूत कैसे मिटाए जा सकते हैं, कैसे कत्ल को दुर्घटना में बदला जा सकता है। पुलिस ने इस पूरी सर्च की डीटेल जुटा ली है। सूत्रों के मुताबिक मेजर निखिल पुलिस पूछताछ में बिलकुल भी सपोर्ट नहीं कर रहा था इसलिए पुलिस को सबूत जुटाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा, लेकिन अब पुलिस के पास इस केस से जुड़े तमाम ऐसे सबूत हैं जो इस केस को अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। अब पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत