1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शंकराचार्य ने जारी किया साईं बाबा का विवादित पोस्टर

शंकराचार्य ने जारी किया साईं बाबा का विवादित पोस्टर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2015 07:19 am IST,  Updated : Oct 31, 2015 07:21 am IST

नई दिल्ली: साईं बाबा के खिलाफ बयानों लेकर विवादों में रहे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शुक्रवार को भोपाल में एक विवादास्पद पोस्टर जारी किया। भोपाल में शंकराचार्य ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें

शंकराचार्य ने जारी...- India TV Hindi
शंकराचार्य ने जारी किया साईं बाबा का विवादित पोस्टर

नई दिल्ली: साईं बाबा के खिलाफ बयानों लेकर विवादों में रहे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शुक्रवार को भोपाल में एक विवादास्पद पोस्टर जारी किया। भोपाल में शंकराचार्य ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें हनुमान जी साईं बाबा को पीट रहे हैं और साईं बाबा कह रहे है कि वो पाकिस्तान जा रहे हैं।

भोपाल में शंकराचार्य ने कहा, मुझे साईं बाबा से विरोध नहीं है, बल्कि उनके नाम पर हो रहे पाखंड से है। उन्‍होंने कहा, साईं के नाम पर मंदिर बनाकर लाखों और करोड़ों रुपये बनाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह साईं मंदिरों के पास हनुमान जी का मंदिर बनाएंगे। साथ ही उन्होंने दुख भी प्रकट किया। स्वामी ने कहा कि उन्हें इस बात दुख है कि वह इस मामले में अकेले पड़ गए हैं।

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि साईं बाबा को भारत से पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। जहां-जहां भी उनके मंदिर हैं, वहां हनुमान जी के मंदिर बना दिए जाएंगे।

साईं बाबा के खिलाफ शंकराचार्य पिछले एक साल से बयानबाजी कर रहे हैं। शंकराचार्य के साईं के खिलाफ बयानबाजी के बाद कई साई भक्तों का उन पर गुस्सा भी फूटा और जगह-जगह प्रदर्शन भी हुए।

शंकराचार्य का कहना है, ‘साईं बाबा का नाम चांद मियां था और वे मुसलमान थे। आज मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां साई के चरणों में रखी हुई हैं। सनातन धर्मियों के मंदिरों में देवताओं का यह अपमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत