1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के खिलाफ ED ने दर्ज किया मुकद्दमा

शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के खिलाफ ED ने दर्ज किया मुकद्दमा

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Sep 24, 2019 07:56 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 08:59 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार तथा उनके भतीजे अजीत पवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है

ED files case against Sharad Pawar and Ajit Pawar- India TV Hindi
ED files case against Sharad Pawar and Ajit Pawar  

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार तथा उनके भतीजे अजीत पवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इनके अलावा 70 अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र स्टेट बैंक कोऑपरेटिव के 25 हजार करोड़ रुपए के स्कैम में दर्ज हुई FIR जिसमे शरद पवार, अजीत पवार के अलावा 70 बैंक अधिकारी जिनमे बैंक के कई चेयरमैन शामिल हैं, के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर पहले मुंबई पुलिस ने यह FIR दर्ज की थी जिसके बाद ED ने यह केस दर्ज किया है।

25 हजार करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में यह मामला दर्ज किया गया है, आरोप है कि 2007 से 2011 के बीच यह घोटाला हुआ है और 34 जिलों के बैंक अधिकारियों पर आरोप दर्ज किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत