
पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी की आमने सामने बिठाकर हुई पूछताछ-
आज पहली बार पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई। खास पुलिस स्टेशन में छह पुलिस अफसरों की टीम ने पीटर और इंद्राणी से पूछताछ की.... पूरे दिन में पीटर और इंद्राणी को तीन बार आमना सामना करवाया गया। 24 अगस्त को इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार पीटर और इंद्राणी एक दूसरे के सामने थे। पीटर को देखते ही इंद्राणी रो पड़ी। पुलिस ने शीना बोरा के मर्डर से जुड़ी एक एक गुत्थी के बारे में पीटर और इंद्राणी से पूछताछ की।
पुलिस ने संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी का करवाया आमना-सामना-
पुलिस इंद्राणी के अलावा इस केस के दूसरे accused संजीव खन्ना का सामना भी पीटर मुखर्जी से करवाया। खार पुलिस स्टेशन में पुलिस इंद्राणी मुखर्जी के साथ उसके दूसरे पति संजीव खन्ना को लेकर आई। इंद्राणी के साथ ड्राइवर श्यामवर राय को भी लाया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को पीटर के सामने बिठाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने शीना बोरा के मर्डर से जुड़ी एक एक गुत्थी के बारे में तीनों से सवाल किए गए। इसके बाद पूछताछ का एक और दौर चला जिसमें इंद्राणी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय से तीन घंटे तक पुलिस ने सवाल जवाब किए।
तीनों आरोपीयों से पुलिस ने की तीन राउंड में पूछताछ-
पीटर और इंद्राणी की face to face पूछताछ से पहले पुलिस ने पीटर का बयान दर्ज किया। शीना मर्डर केस में पहली बार पीटर मुखर्जी ने बयान दिया। पीटर मुखर्जी आज सुबह साढ़े दस बजे खार पुलिस स्टेशन पहुंचे। करीब साढ़े ग्यारह बजे उनसे पूछताछ शुरू हुई। उनसे तीन राउंड में पूछताछ की गई। पहले राउंड में पीटर मुखर्जी से अकेले में पूछताछ हुई। जानकारों के मुताबिक छह पुलिस अफसरों की टीम ने पीटर मुखर्जी से करीब सौ सवाल पूछे...पीटर से पूछा गया क्या उसे लगता है कि शीना की हत्या में इंद्राणी का हाथ है। पुलिस ने पीटर से इंद्राणी और शीना के रिश्तों के भी में सवाल किए। पीटर मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया। उन्होंने पुलिस के हर सवाल का जवाब दिया।
अगली स्लाइड में पढ़े- पूछताछ के दौरान पुलिस की एक टीम पहुंची इंद्राणी के घर