1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थाने में रो पड़ी इंद्राणी, पीटर ने सुनाई बीवी की नई कहानी

थाने में रो पड़ी इंद्राणी, पीटर ने सुनाई बीवी की नई कहानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2015 01:31 pm IST,  Updated : Sep 03, 2015 10:02 am IST

नई दिल्ली: शीना मर्डर केस में पीटर से पुलिस पूछताछ अब से थोड़ी देर पहले खत्म हो गई है। पुलिस ने करीब 8 घंटे तक पीटर से पूछताछ की। इस दौरान इंद्राणी और संजीव खन्ना को

tv

पूछताछ के दौरान पुलिस की एक टीम पहुंची इंद्राणी के घर-

जिस वक्त खार पुलिस स्टेशन में पीटर मुखर्जी और इंद्राणी से पूछताछ की जा रही थी, उसी वक्त पुलिस की एक टीम वर्ली में पीटर और इंद्राणी के घर पर पहुंची। पीटर और इंद्राणी की गैर मौजूदगी में पुलिस ने डेढ़ घंटे तक घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने पीटर के घर से शीना मर्डर केस से संबंधित कुछ दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक पीटर के बंगले से पुलिस को कुछ hand written notes मिले हैं। इसके अलावा पीटर मुखर्जी और  इंद्राणी मुखर्जी के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट भी पुलिस अपने साथ ले गई। पता ये भी चला है कि पुलिस ने एक आईपैड और आईफोन भी जब्त किया है। पुलिस ने पीटर के घर के गैरेज की तलाशी ली, जहां 24 अप्रैल 2012 को हत्या के बाद शीना के शव को छिपा कर एक कार में रखा गया था। इसके अलावा पुलिस ने आज एक बार फिर हिल टॉप होटल में छानबीन की। शीना बोरा के मर्डर के दौरान संजीव खन्ना इसी होटल में ठहरा था। खार पुलिस ने आज शीना मर्डर केस के एक आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। अभी ये पता नहीं चल सका है कि ये मोबाइल इंद्राणी का है, संजीव खन्ना का या फिर ड्राइवर श्यामवर राय का।

इंद्राणी ने शीना की हत्या के बाद उसके बैंक अकाउंट से काफी बड़ी रकम निकाली-

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी ने शीना की हत्या के बाद उसके बैंक अकाउंट से काफी बड़ी रकम निकाली थी। पुलिस ने आज इंद्राणी से इस आरोप के बारे में भी पूछताछ की। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या इंद्राणी और शीना का ज्वाइंट बैंक अकाउंट था या फिर इंद्राणी ने शीना के पर्सनल अकाउंट से जाली दस्तखत करके वो रकम निकाली।

अगली स्लाइड में पढ़े- रायगढ़ पुलिस के तीन पूर्व अधिकारियों से भी पूछताछ हुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत