1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गला घोंटे जाने से हुई शीना की मौत

गला घोंटे जाने से हुई शीना की मौत

 Written By: PTI
 Published : Nov 24, 2015 09:01 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 09:02 pm IST

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई के आरोपपत्र में शामिल एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार शीना की मौत गला घोंटे जाने की वजह से दम घुटने से हुई थी। मामले में शीना की मां इंद्राणी

गला घोंटे जाने से हुई...- India TV Hindi
गला घोंटे जाने से हुई शीना की मौत

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई के आरोपपत्र में शामिल एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार शीना की मौत गला घोंटे जाने की वजह से दम घुटने से हुई थी। मामले में शीना की मां इंद्राणी एक मुख्य आरोपी है।

नयी दिल्ली स्थित एम्स द्वारा गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पट्टी से या हाथ से गला घोंटने की वजह से दम घुटने से मौत होने की बात को खारिज नहीं किया जा सकता।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच के लिए भेजा गया मानव कंकाल करीब 23 साल की लड़की का था जिसे शीना का माना गया था। इसमें मौत का वक्त करीब तीन साल पहले बताया गया था। ये विवरण मोटे तौर पर शीना से मेल खा रहा था जो अप्रैल 2012 में उसकी हत्या के वक्त 24 साल की थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि शव एक सुदूर स्थान से मिला था। इसमें कहा गया, मृतक की हड्डियां जल गयीं थी जो केवल शरीर में अंदर तक जलने में संभव है। कंकाल पर पूरे शरीर पर जलने के घाव देखे गये, जिससे पता चलता है कि मौत की जांच के अहम साक्ष्यों को छिपाने के लिए पूरे शरीर को नष्ट करने का इरादा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत