1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्दलीय MLA राशिद को हिरासत में लिया गया

निर्दलीय MLA राशिद को हिरासत में लिया गया

 Written By: PTI
 Published : Dec 10, 2015 05:09 pm IST,  Updated : Dec 10, 2015 05:12 pm IST

श्रीनगर: पुलिस ने आज निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को उनके दर्जनों समर्थकों के साथ उस समय हिरासत में ले लिया जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर यहां एक विरोध मार्च निकालने की

rashid- India TV Hindi
rashid

श्रीनगर: पुलिस ने आज निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को उनके दर्जनों समर्थकों के साथ उस समय हिरासत में ले लिया जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर यहां एक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की। एआईपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने रेजीडेंसी रोड पर विधानसभा में उत्तरी कश्मीर के लंगटे का प्रतिनिधित्व करने वाले राशिद को उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के समर्थकों के साथ उस समय हिरासत में ले लिया जब उन्होंने शेर ए कश्मीर पार्क से रैली निकाली।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने गाय, घोड़े और एक कुत्ते का प्रबंध किया था और तख्तियों पर लिखा था कि कश्मीर के लोगों से अधिक पशु सुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर यह प्रदर्शित करने के लिए यह एक अद्वितीय प्रदर्शन था कि कश्मीर में लोगों से अधिक अधिकार पशुओं को प्राप्त हैं। हमारी विरोध रैली शांतिपूर्ण थी, लेकिन पुलिस ने विधायक को उनके दर्जनों समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत