1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवसेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शिवसेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 05:40 pm IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तालुका में रविवार शाम को शिवसेना के एक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Shiv Sena- India TV Hindi
Representative Image

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तालुका में रविवार शाम को शिवसेना के एक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह लोगों ने शिवसेना की कोपरगांव इकाई के उप जिलाध्यक्ष सुरेश गिरे पाटिल की भोजाने गांव में स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाई और उन्हें चाकू भी मारे। 

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सागर पाटिल ने पीटीआई से कहा, ''पाटिल की हत्या के बाद सभी छह लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमने अपराध में शामिल दो लोगों की पहचान की है।'' उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ भी हत्या, दंगे और अन्य अपराधों के लिये मामले दर्ज थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत