1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के कंझावला में गैंगवार, बदमाशों ने कार सवार शख्स को मारी गोली; की 50 राउंड फायरिंग

दिल्ली के कंझावला में गैंगवार, बदमाशों ने कार सवार शख्स को मारी गोली; की 50 राउंड फायरिंग

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Feb 20, 2020 06:52 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 06:52 am IST

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में एक बार फिर गैंगवार हुई है। बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवक को गोलियों से भून दिया।

दिल्ली के कंझावला में गैंगवार, बदमाशों ने कार सवार शख्स को मारी गोली; की 50 राउंड फायरिंग- India TV Hindi
दिल्ली के कंझावला में गैंगवार, बदमाशों ने कार सवार शख्स को मारी गोली; की 50 राउंड फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में एक बार फिर गैंगवार हुई है। बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवक को गोलियों से भून दिया। इस दौरान बदमाशों ने 50 राउंड गोलियां चलाई, जिसमें 30 साल के अंचिल को 20 गोलियां लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

कराला गांव का रहने वाला अंचिल एक महीने पहले ही हत्या की कोशिश के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अंचित देर रात अपनी कार से लाडपुर गांव की तरफ जा रहा था तभी कार सवार बदमाशों ने पहले अंचिल की कार को ओवरटेक कर रोका और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अंचिल को गोली मारने के बाद बदमाश हरियाणा की तरफ भागे है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अंचिल का माजरा डबास गांव के दीपक गिरोह से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस इसे गैंगवार मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत