1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर गोलीबारी, आभूषण लूटे

नोएडा में दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर गोलीबारी, आभूषण लूटे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 02:41 pm IST

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में स्थित एक आभूषण की दुकान में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी करते हुए शोरूम में लूटपाट की।

नोएडा में दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर गोलीबारी, आभूषण लूटे- India TV Hindi
नोएडा में दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर गोलीबारी, आभूषण लूटे

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में स्थित एक आभूषण की दुकान में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी करते हुए शोरूम में लूटपाट की। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Stories

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया, "सेक्टर 12 में कमल ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। गुरुवार दोपहर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश कमल ज्वेलर्स पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में लूटपाट करनी शुरू कर दी।"

उन्होंने आगे कहा, "जब दुकान के मालिक नरेश ने विरोध किया तो, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नरेश को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

दिनदहाड़े हुई इस घटना से सेक्टर 12 में दहशत व्याप्त है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत