1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीबीआई ने पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया

सीबीआई ने पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Feb 10, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 08:50 pm IST

नोएडा: सीबीआई ने नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है।

CBI arrests former Noida engineer Yadav Singh in corruption case- India TV Hindi
CBI arrests former Noida engineer Yadav Singh in corruption case

नोएडा। सीबीआई ने नव ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह को सोमवार को दो साल पुराने भ्रष्टचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 116.39 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अपने कार्यकाल के दौरान निजी कंपनियों को दिया और बदले में नियमित रूप से उनसे रिश्वत ली। उन पर आपराधिक षडयंत्र रचने और आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल करने समेत नियमित रूप से रिश्वत लेने का मामला दर्ज हुआ है।

सीबीआई ने बताया कि मुख्य प्रबंध इंजीनियर पर नोएडा के अन्य अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के साथ षडयंत्र रचकर 116.39 (लगभग) करोड़ रुपये का ठेका पांच कंपनियों को ठेका नियमों और तय प्रक्रिया का उल्लंघन करके देने का आरोप है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत