1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: गोवा सरकार ने बताया- मौत के मुंह से लौटे हैं आयुष मंत्री श्रीपद नाईक

Coronavirus: गोवा सरकार ने बताया- मौत के मुंह से लौटे हैं आयुष मंत्री श्रीपद नाईक

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2020 07:46 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 07:46 am IST

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ‘‘मौत के मुंह से लौटे हैं’’।

Shripad Naik- India TV Hindi
Shripad Naik Image Source : FILE PHOTO

पणजी: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ‘‘मौत के मुंह से लौटे हैं’’। राणे ने कहा कि नाईक एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं तथा प्लाज्मा थैरेपी के बाद उनकी हालत ठीक है।

नाईक के संक्रमित होने के बाद से आयुष मंत्रालय द्वारा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उपायों के प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं तथा आलोचना हो रही है। राणे ने उन आलोचनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आयुष मंत्रालय ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों की सिफारिश की है तो ऐसा उपयुक्त अनुसंधान के बाद विवेक का इस्तेमाल करते हुए किया होगा। इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।’’

राणे ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘नाईक मौत के मुंह से लौटे हैं, यह दुर्भाग्य था कि वह संक्रमित हो गए। वह कई लोगों से मिलते हैं। हमें उनकी सेहत में तेजी से सुधार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत