1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान पहुंचकर बोले सिद्धू, मेरी ‘झप्पी’ कोई राफेल डील नहीं

पाकिस्तान पहुंचकर बोले सिद्धू, मेरी ‘झप्पी’ कोई राफेल डील नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2018 04:48 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 05:01 pm IST

सिद्धू ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ सेकेंड भर के लिए झप्पी डाली थी। झप्पी पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कोई राफेल डील नहीं थी

Sidhu says that his hug wit pak army chief was not a Rafale Deal- India TV Hindi
Sidhu says that his hug wit pak army chief was not a Rafale Deal

नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछली बार पाकिस्तान यात्रा पर वहां के आर्मी चीफ जनरल वाजवा के साथ गले लगने को लेकर इस बार की पाकिस्तान यात्रा के दौरान सफाई दी है। सिद्धू ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ सेकेंड भर के लिए झप्पी डाली थी। झप्पी पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कोई राफेल डील नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि जबभी दो पंजाबी मिलते हैं तो वे एक दूसरे को झप्पी डालते ही हैं, यह पंजाब में एक सामान्य बात है।

सिद्धू आज पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं, वे बुधवार को पाकिस्तान में बनाए जाने वाले करतारपुर कॉरिडोर पर काम शुरू होने के लिए रखे गए कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, सिद्धू को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने निमंत्रण भेजा है। वे मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा था कि मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह के लिए पाकिस्तान जाने का निर्णय ‘‘उनकी सोच’’ है। उन्होंने कहा था कि उनके द्वारा (पाकिस्तान) भारतीय सैनिकों और नागरिकों को मारा जा रहा है तो ऐसे में वह ऐसा करने के बारे नहीं सोच सकते है। 

पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने बुधवार को होने वाले इस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार किया था जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राज्य में जारी आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए आमंत्रण अस्वीकार कर दिया था। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या को सहन नहीं कर सकते है और इसलिए वह पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर सकते है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत