1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्किंड्रेला के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन, रिद्धि कपूर बनी विजेता

स्किंड्रेला के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन, रिद्धि कपूर बनी विजेता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 05:03 pm IST

सुपरफूड्स की शक्ति से बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की पेशकश करने वाले भारत के प्रमुख स्किनकेयर ब्रांड स्किनेला ने स्किनड्रेला की मेजबानी की।

Skinella Skinderella Ridhi Kapur- India TV Hindi
Skinella's third edition of  its clutter-breaking pageant, Skinderella, crowns Ridhi Kapur as the winner

नई दिल्ली: सुपरफूड्स की शक्ति से बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की पेशकश करने वाले भारत के प्रमुख स्किनकेयर ब्रांड स्किनेला ने स्किनड्रेला की मेजबानी की। यह एक ऐसी सौंदर्य प्रतियोगिता है जो प्रचलित सौंदर्य प्रतियोगिताओं के मानकों से हटकर है। स्किनड्रेला लड़कियों की वास्तविकता का जश्न मनाता है और उन्हें खुद का सबसे प्राकृतिक संस्करण पेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस संबंध में स्किंड्रेला के तीसरे संस्करण का आयोजन हुआ। मनोरंजक प्रदर्शनों के एक सेग्मेंट के बाद रिद्धि कपूर को आखिरकार स्किनड्रेला 2020 घोषित किया गया। प्रतिष्ठित ताज के साथ विजेता को 2.5 लाख रुपए और अगले साल के लिए स्किनेला का चेहरा बनने का मौका मिला। फर्स्ट रनर-अप सरिता सामटकर को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला और सेकंड रनर-अप डोरिक गर्ग को 50,000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत